Price Gold Silver- बजट के बाद सोना-चांदी में गिरावट का दौर जारी, चांदी ₹16000 तक टूटी, सोना ₹3400 सस्ता

Spread the love

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने 3400 रुपये तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी में 16,000  रुपये तक की गिरावट देखने को मिली। कीमतों में अस्थिरता का दौर जारी है।

एमसीक्स पर सोने का भाव 3,415 रुपये गिरकर 1,38,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 2.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं चांदी 15,939 रुपये सस्ती होकर 2.49 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। इसमें छह प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट 

सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4% तक फिसला, जबकि चांदी में भी इसी के आसपास गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 12% तक टूटने के बाद चांदी 80 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर टिक गई। इससे पहले सत्र में चांदी ने अब तक की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट दर्ज की थी, जो बीते 10 वर्षों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है।

घरेलू बाजार में सोने का भाव

  • देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,47,970 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
  • कोलकाता में सोने का भाव ₹1,47,780 के आसपास है।
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,47,720 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।
  • दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें सबसे ऊंची बनी हुई हैं।
  • चेन्नई में सोना ₹1,48,400,
  • हैदराबाद में ₹1,48,210
  • बंगलूरू में ₹1,48,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

घेरलू बाजार में चांदी की कीमत

  • चांदी के भाव भी प्रमुख शहरों में ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।
  • मुंबई में चांदी ₹2,66,020 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
  • दिल्ली में इसका भाव ₹2,65,560 है।
  • चेन्नई में चांदी ₹2,66,790,
  • हैदराबाद में ₹2,66,440,
  • बंगलूरू में ₹2,66,230
  • और कोलकाता में करीब ₹2,65,660 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
और पढ़े  Petrol-Diesel- 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां-कितनी कीमतें

Spread the love
  • Related Posts

    घुसपैठ पर केंद्र सख्त-: जनसांख्यिकीय बदलावों पर उच्च स्तरीय कमेटी का गठन, जस्टिस नावलेकर होंगे अध्यक्ष

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश प्रकाश प्रभाकर नाओलेकर की अध्यक्षता में जनसांख्यिकीय बदलावों पर एक उच्च-स्तरीय…


    Spread the love

    सिर्फ बॉर्डर नहीं, 50 किमी तक हर हलचल पर नजर रखे, अमित शाह ने दिया बीएसएफ जवानों को संदेश

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित बीएसएफ की ऐतिहासिक सांचू पोस्ट पहुंचे। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी…


    Spread the love