Crime: छात्रा की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से किए वार, चेहरे को पत्थर से कुचला, चचेरे भाई पर शक

कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा बुधवार शाम को अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी समस्या की दवाई लेने विकास नगर गई थी। रात 9:00 बजे तक भी जब वह लौटी नहीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

अब गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास छात्रा का खून से सना शव मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे और चेहरे को पत्थर से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना के बाद से छात्रा का चचेरा भाई फरार है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया चचेरे भाई की तलाश की जा रही है। बेटी का ऐसा हाल देखकर परिजन सदमे में हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: नदियों में खनिज निकासी फिलहाल सीमित,मानसून के बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…