हरिद्वार: पंजनहेड़ी गांव में गोलीकांड, BJP नेता गिरफ्तार, मातृसदन के संत समेत छह पर हत्या के प्रयास का केस

Spread the love

नखल थाना क्षेत्र के नूरपुर पंजनहेड़ी गांव में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने भाजपा नेता चाचा-भतीजे और मातृसदन के संत सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वाले अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इधर, घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह नूरपुर पंजनहेड़ी में जमालपुर-जियापोता मार्ग पर बने उषा टाउनशिप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान और भाजयुमो के पूर्व महामंत्री नेता अतुल चौहान पक्ष के बीच में खूनी संघर्ष हो गया था। मारपीट के दौरान अतुल चौहान ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी थी। गोली अमित चौहान के भाई सचिन चौहान व कृष्णपाल को लगी थी। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया था।

 

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करने के बाद अतुल चौहान ने फिर कनखल थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। अतुल ने वीडियो में कहा था कि उन पर जानलेवा हमला किया गया तो सेल्फ डिफेंस में उन्होंने लाइसेंसी असलाह से गोली चलाई।

पुलिस को दी गई तहरीर में जिपं उपाध्यक्ष अमित कुमार चौहान पुत्र उदेश कुमार निवासी ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी ने आरोप लगाया कि वह बुधवार सुबह करीब 10:10 बजे अपने भाई सचिन चौहान, कृष्णपाल चौहान, संदीप, चालक सौरभ और कर्मचारी विशाल के साथ उषा टाउनशिप परिसर में मौजूद थे। तभी अतुल चौहान, तरुण चौहान, गौरव चौहान, अभिषेक चौहान उर्फ सिम्मी, अभिषेक और ब्रह्मचारी सुधानंद निवासी मातृ सदन, जगजीतपुर वहां पहुंचे।
 

और पढ़े  हरिद्वार - 2 साधुओं की हत्या का खुलासा, मंदिर की गद्दी पर कब्जा और ब्लैकमेल करने पर उतारा था मौत के घाट

आरोप है कि अपने वाहन खड़े करने के बाद अतुल चौहान व तरुण चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में सचिन चौहान के पेट और कृष्णपाल चौहान के बाएं हाथ में गोली लगी। भीड़ बढ़ती देख मौके पर अपनी गाड़ियां छोड़कर ब्रह्मचारी सुधानंद की कार में सवार होकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच की जा रही है।

सरेंडर के बाद अतुल चौहान को किया गिरफ्तार
बुधवार को गोलीकांड के बाद अतुल चौहान ने खुद कनखल थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अतुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

…तो पहले से ही हमले की पटकथा कर ली थी तैयारी
घटनाक्रम के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीब 30 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग करने के मामले की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। टीम ने ही शिकायत करने वाले यानि अतुल चौहान पक्ष को बुलाया था। तहरीर में आरोप है कि अतुल पक्ष ने आते ही फायरिंग कर दी जबकि वीडियो में पहले मारपीट होती दिख रही है और फिर बाद में गोली चलाई गई। अलग-अलग वीडियो सामने आने के बाद स्पष्ट है कि पैमाइश के लिए टीम के पहुंचने से पहले ही विवाद की पूरी पटकथा तैयार कर ली गई थी।

और पढ़े  नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love