बजट 2026: वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार के तीन कर्तव्यों को स्पष्ट किया, छह क्षेत्रों में पहलों की घोषणा

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के केंद्रीय बजट में सरकार के तीन मुख्य कर्तव्यों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि यह बजट पीएम मोदी के नवोन्मेषी दृष्टिकोण पर आधारित है, जिसमें विशेष रूप से युवा शक्ति और विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। बजट में गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के लिए सरकार के संकल्प को भी प्रमुखता से रखा गया है। यह बजट कर्तव्य भवन में प्रस्तुत होने वाला पहला बजट है, जो सरकार के प्रतिबद्ध दृष्टिकोण को स्पष्ट करता है।

 

 

सरकार के तीन कर्तव्य
निर्मला सीतारमण ने बजट प्रस्तुत करते हुए सरकार के तीन महत्वपूर्ण कर्तव्यों का उल्लेख किया:

– हमारा पहला कर्तव्य आर्थिक विकास को तेज और सतत बनाए रखना है।
– हमारा दूसरा कर्तव्य अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और क्षमताओं का निर्माण विकसित करना है।
– हमारा तीसरा कर्तव्य- सबका साथ, सबका विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप विकास है।

आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए छह प्रमुख पहलें
सीतारमण ने कहा कि सरकार ने आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए छह प्रमुख क्षेत्रों में पहलों का प्रस्ताव किया है, जिनसे उद्योग, रोजगार और समग्र विकास को प्रोत्साहन मिलेगा:

 

 

1.आर्थिक विकास में तेजी लाने के लिए सात क्षेत्रों में पहल शुरू करने का प्रस्ताव। रणनीतिक और अग्रणी क्षेत्रों में विनिर्माण को तेज करना।
2. विरासत के औद्योगिक क्षेत्रों का कायाकल्प करना।
3. चैंपियन एमएसएमई का निर्माण करना।
4. अवसंरचना को सशक्त प्रोत्साहन प्रदान करना।
5. दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा और स्थायित्व सुनिश्चित करना।
6. शहरों में आर्थिक क्षेत्र विकसित करना।

और पढ़े  दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत: हवा ने बदली राजधानी की फिजा, नोएडा-गाजियाबाद का कैसा हाल?
  • Related Posts

    सांसों पर संकट: दिल्ली की हवा कैसी, आज एक्यूआई कितना, नोएडा-गाजियाबाद की क्या है स्थिति?

    राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रविवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी दिल्ली का औसत…

    अध्ययन: पानी साफ करने वाले प्लांट भी नहीं रोक पा रहे फॉरएवर केमिकल्स, एनजीटी सख्त, प्रक्रिया पर सवाल

    घर तक पहुंचने वाला पानी भले ही जल शोधन संयंत्रों से गुजरकर साफ हो जाता हो, लेकिन इसमें मौजूद खतरनाक रसायनों से पूरी तरह सुरक्षित होने की गारंटी नहीं है। देश…