दिल्ली में 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कैंपस, मौके पर बम निरोधक दस्ता

Spread the love

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पांच स्कूलों को बृहस्पतिवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली फायर सर्विसेज ने पुष्टि की कि दिल्ली कैंट स्थित लोरेटो कॉन्वेंट, चितरंजन पार्क का डॉन बॉस्को और आनंद निकेतन व द्वारका स्थित कार्मेल कॉन्वेंट के परिसरों को धमकी मिली है।

वहीं, लोधी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय ने छात्रों के अभिभावकों को संदेश भेजकर सुरक्षा खतरे की जानकारी दी। पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई, जिसके बाद स्कूलों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की गई और एंटी सबोटाज जांच की गई। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमें मौके पर मौजूद हैं और तय मानक प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है। अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, हालांकि तलाशी अभियान जारी है।

सरदार पटेल विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों को बताया कि सुबह सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसके बाद तुरंत अधिकारियों को सूचित किया गया। स्कूल ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर की गहन जांच की। अभिभावकों को भेजे गए संदेश में कहा गया कि यह बताते हुए राहत है कि परिसर को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया है। छात्रों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल तुरंत और जिम्मेदारी के साथ अपनाए गए। आज कक्षाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को स्कूल परिसरों की जांच के लिए तैनात किया गया। कुछ स्कूलों में छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। पुलिस के अनुसार धमकियों के स्रोत का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

और पढ़े  केजरीवाल का केंद्र पर हमला कहा-102 नहीं, ₹82 लीटर हो पेट्रोल', सरकार तेल कंपनियों को दिला रही 'अवैध मुनाफा'

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया, 10 आरोपी भी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveनवजात बच्चों की खरीद फरोख्त के एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और…


    Spread the love

    महिलाएं ध्यान दें: दिल्ली में बंद होगी पिंक टिकट, बस में होगा पिंक साहेली स्मार्ट कार्ड ही मान्य,पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट योजना बंद हो जाएगी। 1 अगस्त से महिलाएं केवल पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड के माध्यम…


    Spread the love