मौसम Report: पहाड़ों पर हिमस्खलन, मैदान में बारिश-ओलावृष्टि से गिरा पारा, सर्द हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन

Spread the love

 

 

त्तर पश्चिम भारत में मौसम खराब बना हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है जिसकी जद में आने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई मवेशियों की जान चली गई। पहाड़ों पर हिमपात भी लगातार जारी है, इससे सैलानियों के चेहरे तो खिले हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कई सड़के बंद हैं, ट्रांसफार्मरों के खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है और नलों से आने वाला पानी भी बर्फ में बदल गया है। मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है। इस महीने के आखिर में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे पहली फरवरी को उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिल्ली में सर्द हवाओं के रूप में दिख रहा है।

 

पश्चिमी हिमालयी राज्य हिमाचल प्रदेश में दो दिनों से जारी भारी बर्फबारी के बाद मंगलवार देर रात चंबा जिले के भरमौर और पांगी उपमंडल की पूलन पंचायत के ओट नाला में अचानक हिमखंड टूट गया। इसके बाद बही बर्फ की नदी की चपेट में राशन से भरे दो वाहन और तीन दुकानें आ गईं। राशन के दोनों वाहन बहकर सीधे नाले में जा गिरे और बर्फ में दब गए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को भी हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है।

 

मंगलवार रात और बुधवार तड़के शिमला, मनाली में फिर बर्फबारी हुई। मनाली में खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार को भी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। बुधवार शाम तक प्रदेश में चार नेशनल हाईवे मनाली-लेह, आनी-कुल्लू, भरमौर-पठानकोट, रामपुर-किन्नौर समेत 885 सड़कें ठप रहीं। 3,237 बिजली ट्रांसफार्मर और 121 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। मनाली में पर्यटक अभी भी फंसे हैं। मंडी की सराज घाटी एक बार फिर बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है। उत्तरी कश्मीर के सोनमर्ग में मंगलवार की रात को भारी हिमस्खलन हुआ।

पहाड़ी से भारी बर्फ खिसककर नीचे मकानों तक पहुंच गई। हालांकि, इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के बाद गांदरबल जिला प्रशासन और पुलिस लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी है। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ जिले में भूस्खलन में भेड़ और बकरियों सहित दर्जनों मवेशियों की मौत हो गई। श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई। इसके चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुबह की आठ उड़ानें रद्द कर दी गईं।

सेना बनी देवदूत : फंसे वाहनों को निकाला
कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के बीच सेना की 46 राष्ट्रीय राइफल्स ने बारामुला के ऊपरी इलाकों में कई जगहों पर बचाव अभियान चलाया। इस दौरान बर्फ से ढकी सड़कों पर फंसे वाहन सवारों की मदद की। सेना की समय पर कार्रवाई से यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हुई।

और पढ़े  कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

मसूरी में ओलावृष्टि के साथ हुई हल्की बर्फबारी
उत्तराखंड के मसूरी में सुबह ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी हुई। इससे शहर का अधिकांश हिस्सा कुछ समय के लिए सफेद हो गया। इससे शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई। साथ ही धनोल्टी, बुरांशखंडा सहित जौनपुर की ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी और ओलावृष्टि हुई है। पर्यटन स्थल अटल उद्यान संचालक सुरेंद्र राणा, सीपी सकलानी ने बताया कि अटल उद्यान क्षेत्र में दो इंच के करीब बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद बढ़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

पंजाब और हरियामा में गिरा पारा
पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब में न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर 3.7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा शहर रहा। कोहरे के कारण बठिंडा में दृश्यता 50 मीटर से कम, लुधियाना में 190 मीटर और फरीदकोट में 150 मीटर रिकॉर्ड की गई। दिनभर बादलों के छाने और शीत लहर के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा। अगले दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा रहा, जहां 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी के बाद तीन से चार दिन मौसम खराब रहने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ बारिश
पूर्वी राजस्थान में तेज हवाए के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। कहीं-कहीं बिजली भी तडपी। झालवाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 26 एमएम वारिश दर्ज की गई। नागौर में सबसे कम 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम विभाग ने बताया कि 28 जनवरी से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। तेज हवाओं के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

और पढ़े  भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस को बुरी तरह मारा, पुलिसकर्मियों की आंखों में डाल दिया मिर्च पाउडर, ईंट-डंडों से किया हमला

    Spread the love

    Spread the love दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को बुरी तरह मारा। घटना 22…


    Spread the love

    पत्नी और 5 बेटियों को रोता छोड़ गए रमन: दो साथियों के साथ नहाने गए थे, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

    Spread the love

    Spread the love अलीपुर के हिरणकी गांव स्थित यमुना नदी में दो साथियों के साथ नहाने गए 40 साल के रमण मुखिया की डूबने से मौत हो गई। शोर शराबा…


    Spread the love