अजीत पवार का अंतिम संस्कार: अब से कुछ देर बाद पंचतत्व में विलीन होंगे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार,काटेवाड़ी लाया गया अजित पवार का पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज यानी बृहस्पतिवार को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान से किया जाएगा।

 

काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर उनके अंतिम संस्कार से पहले काटेवाड़ी स्थित उनके आवास पर लाया गया है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में चल रही हैं। वहीं इससे पहले एनसीपी प्रमुख अजित पवार के समर्थक मेडिकल कॉलेज के बाहर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए जमा हुए थे, जब उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया।

 

 

अंतिम संस्कार की तैयारियां

बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं।

और पढ़े  मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां, पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा
  • Related Posts

    मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां, पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा

    मुंबई में “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों और ढोल-ताशा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गणेश उत्सव के अंतिम, 12वें दिन भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन जुलूस समुद्र तटों…

    महाराष्ट्र- मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद खत्म किया अनशन,महाराष्ट्र सरकार को कितनी मोहलत दी?

    मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को 20 दिन से जारी अपना अनशन खत्म कर दिया। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को साफ चेतावनी दी कि अगर तीन…