अजीत पवार का अंतिम संस्कार-  पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अजित का अंतिम संस्कार आज बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में किया गया। बेटे पार्थ और जय पवार ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। अपने नेता के आखिरी दर्शन करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग नम आंखों से अजित पवार को अंतिम विदाई दी।

 

सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे अजित पवार – सुशील कुमार शिंदे

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अजित पवार एक ऐसे नेता थे जो हमेशा सबको साथ लेकर काम करते थे।

महाराष्ट्र के लिए विजन रखने वाले नेता थे अजित दादा- हर्षवर्धन सपकाल

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अजित दादा के पास महाराष्ट्र के विकास के लिए एक बेहतरीन विजन था और उनके पास शासन एवं प्रशासन की हर समस्या का समाधान मौजूद रहता था।

अजीत पवार का अंतिम संस्कार-  पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि, उमड़ा जनसैलाब

दोनों बेटों ने दी पिता को मुखाग्नि

दोनों बेटों पार्थ और जय ने अपने पिता अजित पवार को मुखाग्नि दी।

और पढ़े  मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां, पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा
  • Related Posts

    मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, बप्पा के विसर्जन में उमड़ी हस्तियां, पालघर में कंटेंट क्रिएटर डूबा

    मुंबई में “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों और ढोल-ताशा के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने गणेश उत्सव के अंतिम, 12वें दिन भगवान गणेश को भावभीनी विदाई दी। विसर्जन जुलूस समुद्र तटों…

    महाराष्ट्र- मनोज जरांगे ने 20 दिन बाद खत्म किया अनशन,महाराष्ट्र सरकार को कितनी मोहलत दी?

    मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को 20 दिन से जारी अपना अनशन खत्म कर दिया। हालांकि, उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को साफ चेतावनी दी कि अगर तीन…