देहरादून: राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी, झांकी में दिखेगी उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक यात्रा

Spread the love

 

णतंत्र दिवस के पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में सूचना विभाग की रजत जयंती व शीतकालीन धार्मिक यात्रा तथा पर्यटन विषय पर झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। फिलहाल परेड ग्राउंड में झांकी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के लिए सूचना विभाग की झांकी को विभाग के संयुक्त निदेशक एकेएस चौहान की देखरेख में तैयार किया जा रहा है। झांकी के पहले भाग में गंगा मंदिर, मुखवा को प्रदर्शित किया गया है, जो मां गंगा का शीतकालीन प्रवास है। झांकी के अग्रिम केबिन में उत्तराखंड गठन के 25 गौरवशाली वर्ष प्रदर्शित किए गए हैं, जो राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और निरंतर प्रगति को दर्शाते हैं।

 

झांकी के ट्रेलर भाग में उत्तराखंड को आयुर्वेद के अग्रणी राज्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर के दूसरे खंड में उत्तराखंड की होम स्टे योजना को दर्शाया गया है। इसके बाद झांकी में खरसाली स्थित यमुना मन्दिर को प्रदर्शित किया गया है, जो मां यमुना का शीतकालीन धाम है।
 

झांकी के अंतिम भाग में उठते हुए स्तंभों (पिलर्स) के माध्यम से उत्तराखंड की वर्ष-दर-वर्ष प्रगति को दर्शाया गया है, जो राज्य के सतत विकास का प्रतीक है। झांकी के पार्श्व भाग में प्रदेश में लागू किए गए नए कानूनों को प्रदर्शित किया गया है।

सूचना विभाग की यह झांकी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस का प्रमुख आकर्षण होगी। उल्लेखनीय है कि परेड ग्रांड देहरादून में सूचना विभाग के द्वारा पिछले 15 वर्षों से झांकी का आयोजन किया जा रहा है और वर्ष 2024 व 2025 में सूचना विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला था।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love