Aadhaar New एप- आज लॉन्च होगा नए आधार एप का फुल वर्जन, जानें कौन-कौन से काम हो जाएंगे घर से

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों के आधार कार्ड बनाए जाते हैं। आधार कार्ड की जरूरत कई कामों में पड़ती है। जैसे, सिम कार्ड लेना हो, स्कूल/कॉलेज में दाखिला लेना हो, किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, बैंक खाता खुलवाते समय आदि।

ऐसे में समझा जा सकता है कि आधार कार्ड आज की जरूरत है। वहीं, अब आधार कार्ड को लेकर यूआईडीएआई की तरफ से एक बड़ा डिजिटली अपडेट दिया गया। इसके तहत आधार कार्ड की नई एप का फुल वर्जन तैयार है जिसे आज लॉन्च किया जाएगा। इससे आधार कार्डधारकों के कई काम आसान हो जाएंगे और कई कामों के लिए तो अब आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत भी नहीं रहेगा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 

 

क्या-क्या होगा नए एप में?

  • आधार के नए एप का फुल वर्जन आज यानी 28 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा
  • फुल वर्जन के आने के बाद आपको एप में कई नई और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी
  • नए एप के आने से फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत कम हो जाएगी

 

क्या-क्या चीजें अब हो जाएंगी घर बैठे अपडेट?

  • आप अपने आधार से लिंक मोबाइल घर बैठे बदल सकेंगे
  • आधार में नया पता भी घर बैठे अपडेट कर सकेंगे
  • नाम और ई-मेल आईडी भी अपडेट करने की सुविधा मिल सकती है

Aadhaar New एप- आज लॉन्च होगा नए आधार एप का फुल वर्जन, जानें कौन-कौन से काम हो जाएंगे घर से

क्या खत्म हो जाएगी फिजिकल आधार कार्ड की जरूरत?

  • नए एप के जरिए आपका मोबाइल फोन ही आपकी पहचान बन सकेगा
  • आपको अब गेस्ट हाउस, होटल या अन्य जगहों पर फिजिकल आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटो कॉपी देने की जरूरत नहीं होगी
  • आपको क्यूआर कोड आधारित पहचान सत्यापन की सुविधा दी जाएगी
और पढ़े  आज PM मोदी का जन्मदिन:- उपराष्ट्रपति-गृह मंत्री समेत तमाम लोगों ने दी बधाई,भारत में उत्सव जैसा माहौल

 

क्या आधार का गलत इस्तेमाल रुकेगा?

  • माना जा रहा है ये नया बदलाव डाटा सुरक्षा को मजबूती देगा और आधार का गलत इस्तेमाल भी रोका जा सकेगा
  • फोटोकॉपी देने से आधार का गलत इस्तेमाल करने की संभावना बड़ जाती थी, लेकिन अब ये डिजिटली होने से आधार के गलत इस्तेमाल होने की संभावना काफी कम हो सकती है

 

एप को कैसे मोबाइल में करें इंस्टॉल?
  • सबसे पहले एप को प्ले स्टोर से इंस्टॉल करें
  • फिर आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन कर लें
  • फिर बाकी मांगी गई जानकारियां यहां पर भरें
  • इसके बाद आपको यहां पर ऑप्शन दिखने लगेंगे
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…