चंडीगढ़ में हड़कंप: बम की धमकी मिलने के बाद सभी स्कूल खाली करवाए, सुबह साढ़े पांच बजे आई मेल

चंडीगढ़ के कई सरकारी और निजी स्कूलों को बुधवार सुबह धमकी भरे ईमेल मिले। जैसे ही स्कूल प्रबंधकों को इस बारे में सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। प्रबंधकों की तरफ से पुलिस को सूचना दे दी गई है। इसके बाद सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

 

माैके पर पहुंची बम डिटेक्शन टीम

सूचना मिलते ही बम डिटेक्शन की टीम और पुलिस की गाड़ियां स्कूलों में पहुंची और बच्चों को छुट्टी करवाकर परिसर में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया  है।

 

इन स्कूलों को मिली धमकी

जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें सेक्टर 16, 19, 22, 47 के सरकारी स्कूल, सेक्टर 49 का रयान स्कूल, सेक्टर 45 का सेंट स्टीफन स्कूल, भवन विद्यालय 27, आशियाना 46, टेंडर हार्ट सेक्टर 33, एसडी 32, सेंट जेवियर 44, विवेक 38 और सेक्टर सात का केबी डीएवी स्कूल शामिल है।

रिहान इंटरनेशनल स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है।

लगातार आ रही काॅल

बताया जा रहा है कि धमकी भरी ईमेल सुबह पांच बजकर 21 मिनट पर आई है। वहीं सूचना ये भी आ रही है कि पुलिस कंट्रोल रूम को लगातार स्कूलों से धमकी भरे ईमेल आने की जानकारी दी जा रह रही है। अब तक 15 स्कूलों की तरफ से धमकी मिलने की शिकायत कही गई है। पुलिस के पास लगभग हर एक मिनट में काॅल आ रहा है।

चंडीगढ़ में लगातार आ रही धमकी

चंडीगढ़ में बम से उड़ाने की सूचना बार-बार आ रही है। इससे पहले हाईकोर्ट को दो बार, जिला अदालत को दो बार, होटल ललित, होटल हयात और सेक्टर 10 म्यूजियम को भी धमकी आ चुकी है। अब तक पुलिस किसी भी मामले को ट्रेस नहीं कर पाई है।

और पढ़े  ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव,अमेरिका ने अपने कर्मचारियों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान ने क्या चेतावनी दी?
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…