होटल के बंद कमरों में पकड़े गए सात जोड़े, पुलिस को मिला आपत्तिजनक सामान और दवाइयां

यूपी के देवरिया स्थित गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर कस्बे में स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा। होटल के अलग-अलग कमरों से सात जोड़े पकड़े गए। कमरों व आसपास से कई आपत्तिजनक सामान व दवाइयां भी मिली हैं। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना फोन से क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव को दी। मौके पर पहुंचे सीओ ने पकड़े गए जोड़ों को लगभग दो घंटे बाद थाने भेजवाया। चर्चा है कि पुलिस के छापा मारने के बाद सिपाहियों ने होटल के बाहर की झाड़ियों में भी छानबीन की, जहां से आपत्तिजनक सामान मिले।

आशंका है कि इस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवरिया से चौरीचौरा के बीच इस रोड के कई होटल पहले भी इस तरह के कारनामों की वजह से चर्चाओं में रहे हैं।

इस संबंध में सीओ हरिराम यादव ने बताया कि होटल के रजिस्टर में दर्ज विवरण और पकड़े गए जोड़ों के आधार कार्ड का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की 'कातिल' ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…