अयोध्या। यशोपति पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

 

 

 

खिल भारतीय ग्राम विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित क्षेत्र के प्रमुख शिक्षण संस्थान यशोपति पब्लिक स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस बेहद गरिमामय और देशभक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुग्रीव यादव द्वारा मां सरस्वती एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं और प्रेरक पंक्तियां प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। ध्वजारोहण के उपरांत भव्य प्रभात फेरी निकाली गई और सभी में मिष्ठान वितरण किया गया।
गणतंत्र के महत्व पर चर्चा
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रबंधक सुग्रीव यादव ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन वीर शहीदों और संविधान निर्माताओं की याद दिलाता है जिनके संघर्षों से हमें यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम शुभग यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश यादव, विशिष्ट अतिथि श्री चंद्र यादव, ननकू यादव, प्रधानाचार्य राम सुभग यादव, गंगा प्रसाद, विजय वर्मा, कृष्ण कुमार मौर्य, आरती श्रीवास्तव, विद्या यादव, कंचन यादव, प्रदीप कुमार, स्मृति श्रीवास्तव, छाया तिवारी, ऊषा यादव और ज्योति गौतम सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी
  • Related Posts

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…

    लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

    लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर चार के पास बुधवार सुबह एक युवती को कार से टक्कर मारकर भागने का मामला सामने आया है। युवती…