आज परिंदा भी पर नहीं मार सकता- अभेद सुरक्षा घेरे में दिल्ली, चप्पे-चप्पे पर जवान, एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात

Spread the love

णतंत्र दिवस समारोह के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। समारोह स्थल से लेकर तमाम महत्वपूर्ण जगहों, दिल्ली की सारी सीमाओं पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के 15 हजार जवान मुस्तैद हैं। जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों की नजर है।

परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा
कर्तव्य पथ पर जगह-जगह एंटी ड्रोन और एंटी एयरक्राफ्ट गन तैनात हैं। परेड मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। दिल्ली पुलिस, अतिरिक्त रिजर्व पुलिस कंपनियां, क्विक रिस्पांस टीम, स्वात कमांडो, बम निरोधक दस्ता और आखिर में यातायात पुलिस के जवान तैनात हैं। सीमा हो दिल्ली के अंदरूनी हिस्से, समारोह स्थल कड़ी सुरक्षा घेरे में है। समारोह स्थल के पास तीनों सेनाएं, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स के कमांडो और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के विशेष कर्मचारी तैनात रहेंगे। जवान वीवीआईपी अतिथियों की सुरक्षा के साथ उनके आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखेंगे। सुरक्षा में तैनात सभी जवान सीधा कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे।

 

शार्प शूटर के निशाने पर होंगे संदिग्ध
सुरक्षा के इंतजाम देख रहे वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए रविवार रात से ही नई दिल्ली से लेकर परेड रूट तक की ऊंची इमारतों पर शार्प शूटरों को तैनात कर दिया गया है। पूरे रूट पर करीब सौ ऐसी इमारतें हैं, जहां शूटर तैनात हैं। इसके अलावा आसमान में उड़ने वाली किसी भी चीज पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पूरे रूट पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं, जिसके सामने से गुजरने वाले किसी भी संदिग्ध की जानकारी कमांड सेंटर को जाएगी।

और पढ़े  पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में एक अपराधी घायल, 2 गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    इंडिगो- 14 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 425 से 2300 रुपये तक होंगे महंगे

    Spread the love

    Spread the loveविमानन कंपनी इंडिगो ने जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी ने 14 मार्च से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों…


    Spread the love

    संसद का बजट सत्र- लोकसभा 16 मार्च तक स्थगित, सदन में पेश हुआ ‘ट्रांसजेंडर अधिकार संशोधन विधेयक, 2026

    Spread the love

    Spread the love लोकसभा 16 मार्च को फिर से जुटेगी लोकसभा की बैठक 16 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे फिर से बुलाई गई है। सांसदों ने आज की कार्यवाही…


    Spread the love