देश में गणतंत्र दिवस की धूम,देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शानदार परेड, 11,755 फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, केदारनाथ धाम में जवानों ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

Spread the love

राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाने जा रहा है. इस खास मौके पर आज पूरी दुनिया देखेगी कि भारत की लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक विरासत कितनी समृद्ध है. भव्य परेड में सांस्कृतिक विविधता, मिलिट्री ताकत और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा

 

पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस की धूम है, हर कोई देशभक्ति के रंगों में सराबोर दिख रहा है. समुद्र तल से लगभग 3,583 मीटर (11,755 फीट) की ऊंचाई पर स्थित विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इस बार 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. जहां चारों ओर बर्फ की मोटी परत, लगातार हो रही बर्फबारी और शून्य से कई डिग्री नीचे तापमान के बीच भी जवानों ने राष्ट्रीय पर्व को पूरे सम्मान और जोश के साथ मनाया.

कड़कड़ाती ठंड के बीच फहराया तिरंगा

केदारनाथ धाम में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने बाबा केदार की पावन भूमि पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया. माइनस तापमान, तेज ठंडी हवाओं के बावजूद जवानों का हौसला कम नहीं हुआ. राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरा धाम देशभक्ति के भाव से भर उठा.

 

मुश्किल हालात में डटे हैं जवान

बाबा केदारनाथ धाम में तैनात ये जवान बेहद कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं. जहां सर्दियों में तापमान अक्सर माइनस 10 से माइनस 20 डिग्री तक पहुंच जाता है. बर्फबारी के कारण आवाजाही और काम बेहद मुश्किल हो जाता है. कई जगहों पर रास्ते पूरी तरह बर्फ से ढक जाते हैं. इसके बावजूद जवान सुरक्षा से लेकर बर्फ हटाने तक हर जिम्मेदारी को लगातार निभाते रहते हैं.

और पढ़े  उत्तरकाशी- यमुनोत्री मार्ग पर हार्ट अटैक से श्रद्धालु की मौत, दर्शन कर लौटते समय बिगड़ी तबीयत

Spread the love
  • Related Posts

    मोटाहल्दू- पेट दर्द के बाद 12 वर्षीय मासूम की उपचार के दौरान मौत, तेजी से फैल रही बीमारियां।

    Spread the love

    Spread the loveजयपुर खीमा गांव में बटाईदार के रूप में कार्य करने वाले एक व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची को अचानक तेज…


    Spread the love

    उत्तराखंड HC में ‘नो व्हीकल डे’ घोषित-: चीफ जस्टिस से लेकर सभी अधिवक्ता पैदल पहुंचे अदालत। 

    Spread the love

    Spread the loveईंधन के वैश्विक संकट और राष्ट्र पर इसके बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आज उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘ नो व्हीकल डे ‘ मनाते हुए आज मुख्य न्यायाधीश मनोज…


    Spread the love