UP- राजधानी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने फहराया तिरंगा… ली सलामी, भव्य परेड का आयोजन

Spread the love

राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर यूपी विधानभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ। राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

हाथ में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों ने सेना का उत्साह बढ़ाया। देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुतियों से बच्चों ने मौजूद लोगों को मन मोह लिया।
परेड के दौरान सेना का शक्ति प्रदर्शन लोगों में देशप्रेम की भावना का संचार करने वाला रहा। राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों ने लोगों में जोश भर दिया।
परेड के दौरान भारतीय सेना के आर्टिलरी रेजिमेंट के टैंक पीएलपी-टू सारथ का प्रदर्शन हुआ। इसे विजय रथ के नाम के भी जाना जाता है। इसका नेतृत्व मेजर ओंकार निषाद ने किया। टैंक के प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल ने खड़े होकर सलामी दी और सेना का मनोबल बढ़ाया।
Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
परेड के दौरान ITBP जवानों ने बैंड पर प्रस्तुति दी।
Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
परेड के दौरान यूपी पुलिस के पुलिसकर्मियों ने शानदार प्रस्तुति दी।
Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
सीएमएस स्कूल की बच्चियों ने परेड में प्रस्तुति दी। बताते चलें कि इसी स्कूल से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भी पढ़ाई की है।
Governor hoisted tricolor in capital took salute grand parade was organized on 77th Republic Day
लखनऊ में अलीगंज के सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के अंग्रेजी माध्मम के छात्रों ने विधानभवन में परेड के दौरान प्रस्तुति दी।

Spread the love
और पढ़े  Accident: 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत और दो घायल
  • Related Posts

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love