देहरादून- राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका, विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

Spread the love

क्षा भू- सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने उच्च हिमालीय क्षेत्रों में बर्फबारी- हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की है। डीजीआरई के जारी पूर्वानुमान (शुक्रवार शाम पांच से शनिवार शाम पांच बजे तक के लिए) के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग एवं पिथौरागढ़ को जिले डेंजर लेविल- तीन और बागेश्वर को लेविल-दो श्रेणी में रखा गया है।

इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन एवं एवलांच की घटनाओं की आशंका व्यक्त की गई है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों व पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। 

हिमस्खलन से बचाव के लिए सुझाव

– बर्फबारी अथवा हिमस्खलन की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी एवं बर्फीले क्षेत्रों में केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।

– पुराने एवलांच और ढलानों वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।

– पूर्व में हिमस्खलन प्रभावित रह चुके इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें, यहां पर रुकने या शिविर लगाने से बचें।

अगर किसी कारणवश अधिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में ठहरें हैं तो एक- दो दिन के लिए निचले व अपेक्षाकृत सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित हो जाएं।

और पढ़े  देहरादून- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी: कहा- पूर्वोत्तर की तर्ज पर उत्तराखंड को मिले ऊर्जा परियोजनाओं में वित्तीय सहायता

 

– मोबाइल फोन, पॉवर बैंक, टार्च, प्राथमिक उपचार किट, दवाइयां अपने पास रखें ।

– जिला प्रशासन के जारी किसी भी एडवाइजरी, अलर्ट व प्रतिबंधों का पालन करें।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love