हल्द्वानी/मोतीनगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से फूड डिलीवरी बॉय की मौत

 

मोतीनगर के पास अज्ञात वाहन ने बुधवार रात 12 बजे फूड डिलीवरी बॉय नितिन गुणवंत की बाइक को सामने से टक्कर मार दी। बाइक वाहन में फंसी और कई मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे नितिन गुणवंत के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। एसटीएच में मृत घोषित कर दिया गया।

भोटिया पड़ाव के सुभाषनगर निवासी नितिन गुणवंत (35 वर्ष) होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद पिछले दो साल से फूड डिलीवरी का काम कर रहे थे। बुधवार रात उन्हें मोतीनगर के पास का आर्डर मिला। वह खाना पैक कराकर बाइक से डिलीवरी करने जा रहे थे। रात 12 बजे जैसे ही मोतीनगर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। वाहन की चपेट में आकर बाइक के साथ नितिन भी घसीटते चले गए। इससे उनके सिर और पैर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से एसटीएच लाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: उत्तराखंड में बिना मान्यता चल रहे 107 मदरसे बंद, हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा पर लटके ताले
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…