हल्द्वानी : सड़क दुर्घटना में राजभवन के गोल्फकोर्स कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

Spread the love

 

ल्द्वानी के गौलापार बाईपास पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में नैनीताल राजभवन के गोल्फकोर्स में आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।गोल्फकोर्स में आउटसोर्स पर तैनात पंकज आर्या (40) पुत्र स्व. चनीराम निवासी भूमियाधार भवाली और उसके सहकर्मी पंकज पालीवाल व टीकम को सोमवार देर रात गौलापार बाईपास पर कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच वहां से निकल रहे किसी वाहन चालक ने गौला पुल पर तैनात पुलिस को हादसे की सूचना दी।

बनभूलपुरा थाना पुलिस ने तीनों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।टीकम को निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कैंटर चालक अरुण सैनी निवासी डायमंड रोड स्टेट बैंक काॅलोनी, सिविल लाइंस, रामपुर को हिरासत में ले लिया। पंकज के भाई उमेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

 

चालक और मृतक के साथियों से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा।– मनोज कत्याल, एसपी सिटी


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: इस तरह होगी बाघों की सुरक्षा: राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स, 10 ट्रांजिट सेंटर की कार्रवाई तेज
  • Related Posts

    हरिद्वार- घास लेने जंगल गया था वन गुर्जर, जंगली हाथी ने किया हमला, पटक-पटककर मार डाला

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के कांसवाली बीट क्षेत्र जंगली हाथी के हमले में एक वन गुर्जर की मौत हो गई। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत…


    Spread the love

    देहरादून- बंद नहीं होंगे जरूरतमंदों के लिए बने 114 आरोग्य मंदिर

    Spread the love

    Spread the loveमलिन बस्तियों और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए प्रदेश में 114 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद नहीं होंगे। एक अगस्त से इनका…


    Spread the love