हल्द्वानी- करोड़ों की ठगी: पुलिस ने इनवेस्टमेंट कंपनी का सीईओ को किया गिरफ्तार

 

ल्द्वानी में 25 से 30 महीने में निवेश राशि को दोगुना करने का लालच देने वाले इनवेस्टमेंट कंपनी जीएमएफएक्स ग्लोबल लिमिटेड के सीईओ विमल रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को उसे तलब किया था, पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। उसने लोगों से 35 करोड़ से अधिक की राशि निवेश कराई थी। जब निवेशकों ने रुपये वापस मांगे तो टरकाया जाने लगा।

 

पिछले दिनों मामला उजागर होने के बाद कुमाऊं कमिश्नर ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में पार्थ परासर निवासी कपिल कालोनी बड़ी मुखानी की ओर से दी गई तहरीर पर बीते सोमवार को कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें कहा गया था कि 1.90 लाख रुपये का मूलधन तथा इतना ही ब्याज उनकी पत्नी के खाते में वापस किया गया जबकि शेष धनराशि 8.10  वापस न कर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने विमल को न्यायालय के समक्ष पेश किया, उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। है। जबकि उसकी पत्नी रूबी और अन्य निदेशक अनूप की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

और पढ़े  देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…