उत्तराखंड: राज्य में विभिन्न स्थानों पर जलीय पक्षियों की गणना, रिपोर्ट तैयार, 53 पक्षी प्रजातियां दर्ज

राज्य में एशियन वाटरबर्ड सेंसस की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें 53 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गई हैं। वन विभाग, उत्तराखंड राज्य जैव विविधता बोर्ड व ई-बर्ड इंडिया संस्था के सहयोग से 18 जनवरी को राज्य के विभिन्न स्थानों पर जलीय पक्षियों की गणना की गई।

परियोजना की क्षेत्रीय समन्वयक रिया जैन ने बताया कि आसन समेत राज्य के 32 प्रमुख आर्द्रभूमि जगहों पर सर्वे किया गया था। इस सेंसस के दौरान 53 प्रवासी व स्थानीय जलीय पक्षी प्रजातियां समेत कुल पक्षियों की संख्या 18,702 रिपोर्ट की गई है।

 

इसमें 14 दुर्लभ व संकटग्रस्त प्रजातियां भी शामिल हैं। यह कार्य राज्य एशियाई जलपक्षी गणना समन्वयक व सेवानिवृत्त प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन व संजय सोंधी (वरिष्ठ प्रकृतिवादी) के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विभिन्न विवि के छात्रों, नेचर गाइड ने भी प्रतिभाग किया था।

और पढ़े  उत्तराखंड: अक्तूबर में केदारनाथ आएंगे पीएम मोदी, पूजा अर्चना के साथ करेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…