देहरादून: गुरु रविदास जयंती पर निकली समरसता यात्रा, कल पहुंचेगी उत्तराखंड, धनौरी में होगी विशाल जनसभा

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही अखिल भारतीय समरसता यात्रा 24 नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेगी। विकासनगर के कुल्हाल गेट पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार होते हुए रुड़की के धनौरी पहुंचेगी। यहां विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। यात्रा हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर, देहरादून, माजरी ग्रांट, हर्रावाला, नेपाली फार्म, ऋषिकेश और हरिद्वार से होकर गुजरेगी। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर इसका स्वागत किया जाएगा।

धनौरी में होने वाली जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बलवीर घुनियाल ने प्रदेशवासियों से यात्रा का स्वागत करने और गुरु रविदास जी के विचारों को अपनाने की अपील की।

और पढ़े  देहरादून: पटेलनगर लूटकांड में आठवें आरोपी आदित्य ने किया कोर्ट में सरेंडर, 14 लाख की लूट में था शामिल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…