हल्द्वानी- जमीन पर कब्जे के लिए विवाद दो पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की, हंगामा बढ़ने पर बुलाई पुलिस

Spread the love

 

ल्द्वानी के पनियाली में बुधवार को दो पक्षों के बीच जमीन पर कब्जे के लिए विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से जेसीबी के साथ मौके पर पहुंच कब्जा लेने का प्रयास करने से स्थिति और बिगड़ गई। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार सैन्यकर्मी दयाकिशन पाठक ने साल 2015 में पनियाली की मानस विहार कॉलोनी में 1800 वर्गफुट का प्लाट खरीदा था। उसके अनुसार वर्तमान में उसकी जमीनी पर सड़क बना दी गई है और उसने इसकी शिकायत कुमाऊं कमिश्नर से भी की थी।

 

बुधवार को वह पूर्व सैनिकों के साथ जेसीबी लेकर अपनी जमीन पर कब्जा लेने पहुंच गया। इसे लेकर वहां रहने वाले अन्य परिवारों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था यह वैध जमीन है और रजिस्ट्री में यह 15 फुट की सड़क के रूप में दर्ज है।

 

महिलाओं से अभद्रता और गालीगलौज का लगाया आरोप

मामले में कॉलोनी के कुछ लोगों ने एसडीएम राहुल साह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि बुधवार को तोड़ने का प्रयास किया। रजिस्ट्री में 15 फुट चौड़ी सड़क दर्ज है। आरोप लगाया कि एक संगठन से जुड़े लोगों ने मानस विहार में भीड़ एकजुट कर जेसीबी से सड़क को सड़क तोड़ने का विरोध करने पर धक्का-मुक्की, गाली-गलौच और महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। इसकी सूचना डायल 112 पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

और पढ़े  देहरादून: STF ने 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले शातिर को अंबाला से दबोचा, कई राज्यों में दर्ज हैं केस

पनियाली में हुई घटना पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश चंद्र बौद्ध और ओखलकांडा के कनिष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र प्रसाद ने रोष जताया है। मामले में डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की। पीड़ित परिवारों की रजिस्ट्री में स्पष्ट रूप से 15 फीट चौड़ी सार्वजनिक सड़क दर्ज है। सड़क तोड़ने का विरोध करने पर अभद्रता की गई। कहा जब पीड़ित परिवार मुखानी थाना पहुंचा तो उनकी एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया गया। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

वर्ष 2015 में मैंने जमीन खरीदी थी। जिस प्लाट पर विवाद किया जा रहा है वह मेरा ही है। प्रशासन स्तर पर इसकी पूर्व में जांच कराई जा चुकी है।-दयाकिशन पाठक, सूबेदार श्री नागा रेजीमेंट

पनियाली में पूर्व सैनिक की क्रय की गई जमीन न मिलने का पता चला है। इस मामले में एक पक्ष के लोगों ने शिकायती पत्र सौंपा है। तहसीलदार और थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। – राहुल साह, एसडीएम हल्द्वानी


Spread the love
  • Related Posts

    होली: रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड, गली-गली उल्लास, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड चुनाव 2027- BJP अध्यक्ष बोले-अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें दायित्वधारी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दायित्वधारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अनावश्यक दावेदारी से विवाद की स्थिति पैदा न करें। पार्टी को…


    Spread the love