उत्तराखंड: अप्रैल में हो सकती है यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा, पेपर लीक आरोपों की CBI कर रही है जांच

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा अप्रैल में हो सकती है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही आयोग परीक्षा की तिथि पर फैसला लेगा। यूकेएसएसएससी ने पिछले साल 21 सितंबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी, जिसमें करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

परीक्षा में हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक का प्रकरण सामने आने के बाद छात्रों ने आंदोलन किया था। छात्रों की मांग के तहत सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। उधर, पेपर लीक प्रकरण में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय परीक्षा 11 अक्तूबर को रद्द कर दी थी।

 

आयोग ने परीक्षा रद्द करते समय तीन माह के भीतर दोबारा इसके आयोजन की घोषणा भी की थी लेकिन सीबीआई जांच की वजह से यह वादा पूरा न हो सका। अभ्यर्थी लगातार परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं। अब आयोग ने अप्रैल महीने में यह परीक्षा कराने की कवायद शुरू की है।

इसके तहत प्रदेशभर में परीक्षा केंद्रों का चिह्निकरण किया जा रहा है। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल का कहना है कि अभी आयोग इस संबंध में बैठक करेगा और जल्द ही परीक्षा तिथि तय करेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा आयोजन को लेकर सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे। उधर, पेपर लीक प्रकरण में अभी सीबीआई की जांच गतिमान है।

और पढ़े  देहरादून- देशभर में फैले हैं नौकर के रूप में बदमाशों के गिरोह, घर में रखने से पहले जरूर बरतें सावधानी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…