झारखंड: जसीडीह में रेलवे फाटक पर हादसा, ट्रेन और ट्रक की टक्कर, एक शख्स घायल

Spread the love

झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह इलाके में एक रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेन और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई और जोरदार भिड़ंत हो गई। कई लोगों के घायल होने की आशंका है।

 

ट्रेन की टक्कर से एक ट्रक और दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह देवघर जिले के जसीडीह-हावड़ा मेन लाइन पर एक ट्रेन और एक ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रेन की टक्कर से एक ट्रक और दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं और एक बाइक सवार घायल हो गया। अभी तक किसी की मौत की कोई खबर नहीं है। यह हादसा रोहिणी में नवाडीह रेलवे गेट के पास हुआ।

एक घंटे तक प्रभावित रहा रेल यातायात
हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से डाउन लाइन और अप लाइन दोनों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। यह हादसा सुबह करीब 9:38 बजे हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब एक घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात प्रभावित रहा। इस हादसे की जानकारी मिलते ही आसनसोल रेलवे डिवीजन के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां के रेल अधिकारियों से घटना की सारी जानकारी ली। रेलवे  प्रशासन ने ट्रेक को साफ किया, इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। सुबह लगभग 10:55 बजे अप लाइन को दोबारा चालू कर दिया गया।


मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिकता के आधार पर ट्रैक को साफ कर रेल परिचालन बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि फाटक बंद होने के बावजूद ट्रक रेल ट्रैक पर कैसे पहुंच गया।

और पढ़े  धनबाद में गैस लीक से 3 की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा

Spread the love
  • Related Posts

    धनबाद में गैस लीक से 3 की मौत, कबाड़ चोरी के दौरान हुआ हादसा

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड के धनबाद जिले में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना कथित…


    Spread the love

    एयर एम्बुलेंस  क्रैश- रांची से उड़ी जिंदगी की उड़ान और जंगल में खामोश,उड़ान भरते ही टूटा था संपर्क

    Spread the love

    Spread the loveझारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। यह विमान चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र…


    Spread the love