मुठभेड़: झारखंड में कई नक्सली ढेर,1 करोड़ के इनामी अनल समेत कई नक्सली ढेर, 10 साथियों के मारे जाने की भी खबर

नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को चाईबासा जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सली संगठन के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ छोटानागरा थाना क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों में तब हुई, जब नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान शुरू किया था। मुठभेड़ में 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली अनल सहित 9 से 10 अन्य साथी नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सारंडा के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही सुरक्षाबल नक्सलियों के नजदीक पहुंचे, नक्सलियों ने खुद को घिरा हुआ देख अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

 

सुरक्षाबलों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से काफी देर तक भारी गोलीबारी होती रही, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के दबाव बढ़ने पर कुछ नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और सघन तलाशी अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

और पढ़े  झारखंड: त्योहारों पर पटाखे चलाने के लिए नए नियम जारी, समय-सीमा तय, दिवाली पर सिर्फ दो घंटे की अनुमति
  • Related Posts

    झारखंड: पुलिस जांच में गड़बड़ी की शिकायत पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, पीड़ित को उचित मंच पर जाने की सलाह

    झारखंड उच्च न्यायालय ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा है कि पुलिस जांच में देरी या गड़बड़ी की शिकायत होने पर पीड़ित व्यक्ति को सीधे उच्च न्यायालय में…

    झारखंड: त्योहारों पर पटाखे चलाने के लिए नए नियम जारी, समय-सीमा तय, दिवाली पर सिर्फ दो घंटे की अनुमति

    झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धनबाद समेत पूरे राज्य में आगामी त्योहारों के दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय हरित…