अयोध्या-: श्रद्धालु की सरयू के घाट पर स्नान करते समय बिगड़ी तबीयत, जल पुलिस की तत्परता से बची जान

Spread the love

 

 

 

रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी के घाट पर स्नान के दौरान एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। श्रद्धालु की पहचान खलीलाबाद के गोला बाजार उसरी निवासी अनिरुद्ध अग्रहरि के रूप में हुई। घटना के समय घाट पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूवे प्रताप मौर्य, कांस्टेबल नित्यानंद यादव एवं कांस्टेबल सुरेंद्र यादव ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस बुलवाई और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए श्रद्धालु को श्रीराम अस्पताल भेजवाया। जल पुलिस की सजगता और मानवीय संवेदना के चलते श्रद्धालु को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। इससे अनहोनी टल गई।


Spread the love
और पढ़े  हैवानियत- मुजफ्फरनगर में परेशान 23 साल की बहू ने 67 वर्ष के ससुर का प्राइवेट पार्ट काटा
  • Related Posts

    BJP नेता का सांप से डसवाकर कत्ल: किसने दिलाया जहरीला कॉमन करैत? डिलीट चैट में दफन पत्नी और प्रेमी का सच

    Spread the love

    Spread the loveमेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में हुई स्कूल संचालक व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अतुल की सनसनीखेज हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।…


    Spread the love

    नकली दवाओं के खेल का खुलासा- UP के रास्ते नेपाल-बांग्लादेश तक होती सप्लाई, 40% तक बाजार में कब्जा

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में नकली दवाओं का संगठित नेटवर्क सक्रिय है, जो एक मंडी से दूसरी मंडी और वहां से छोटे शहरों व मेडिकल स्टोर तक दवाओं की आपूर्ति कर…


    Spread the love