12 वर्षीय बेटे की नाले में मिली लाश, पोस्टमार्टम में आई मौत की ये वजह, परिजनों को साजिश का शक

 

 

आगरा के सिकंदरा के नगला चुचाना क्षेत्र में नाले में मिले 11 दिन से लापता 12 वर्षीय कुनाल की मौत डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। दहतोरा के धर्मवीर सिंह का 12 वर्षीय बेटा कुनाल घर से खेलने 7 जनवरी को निकला था। वापस नहीं लौटा था।

परिजनों ने सिकंदरा थाने में अपहरण का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बालक अकेले जाते दिखा था। शनिवार को नगला चुचाना के नाले में लोगों को बालक का शव मिला। परिजन ने शिनाख्त की।

उसकी जेब में शराब की आधी खाली बोतल मिली थी। परिजनों को किसी साजिश का शक है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना आया है।

और पढ़े  UP में राज्यसभा चुनाव: BJP ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार, अखिलेश के लिए है ये चुनौती
  • Related Posts

    UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले

    उत्तरप्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत जौनपुर और मऊ के…

    ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शांति अस्पताल के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में…