अयोध्या: राष्ट्रपति मुर्मू 19 मार्च को करेंगी दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना

 

श्रीराम मंदिर एक और ऐतिहासिक अध्याय की ओर बढ़ रहा है। मंदिर के दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र की स्थापना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से कराने की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रपति को औपचारिक निमंत्रण देने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राष्ट्रपति भवन जाएगा। राष्ट्रपति 19 मार्च को अयोध्या पहुंचेंगी और रामलला के दर्शन करेंगी।

ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार श्रीराम यंत्र की स्थापना के साथ मंदिर के दूसरे तल की धार्मिक गतिविधियों को नई आध्यात्मिक ऊर्जा मिलेगी। यह यंत्र श्रीराम की शक्ति, मर्यादा और राष्ट्र चेतना का प्रतीक माना जाता है। दूसरे तल पर ही राम कथाओं का मंदिर बनाने की भी योजना है। राष्ट्रपति की उपस्थिति से यह आयोजन राष्ट्रीय महत्व का स्वरूप ग्रहण करेगा।

 

हिंदू नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर 19 मार्च को प्रस्तावित नव संवत्सर समारोह की तैयारियों को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक शनिवार को की है। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं रविवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र व डॉ. कृष्ण मोहन राष्ट्रपति को आमंत्रण देने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के साथ चारों लोग सोमवार को राष्ट्रपति से भेंट कर उन्हें आमंत्रण पत्र देंगे। नव संवत्सर समारोह में राष्ट्रपति के हाथों से राम मंदिर के 400 श्रमिकों को सम्मानित किया जाएगा। 4000 से अधिक लोग कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे।

और पढ़े  अयोध्या- तेंदुए को पकड़ने के लिए सैन्य क्षेत्र में लगाया जा रहा पिंजरा
  • Related Posts

    UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले

    उत्तरप्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत जौनपुर और मऊ के…

    ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शांति अस्पताल के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में…