अयोध्या: महंत नृत्यगोपाल दास की तबियत अचानक बिगड़ी, 36 घंटे से नहीं किया भोजन,मेदांता में भर्ती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि पिछले 36 घंटे से उन्होंने कुछ भी भोजन नहीं किया, जिसके चलते उनकी हालत लगातार कमजोर होती चली गई। इस दौरान उन्हें लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत बनी रही।

तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एसके पाठक ने उनका चेकअप किया। प्रारंभिक जांच में स्वास्थ्य स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल बेहतर उपचार की सलाह दी। इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास स्वयं उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

 

मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की ओर से उनकी विस्तृत जांच और इलाज किया जाएगा। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखना आवश्यक है। महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की खबर से संत समाज, रामभक्तों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं। ट्रस्ट प्रशासन भी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

और पढ़े  नीला ड्रम केस: सौरभ हत्याकांड में फैसला आज, मुस्कान-साहिल को सजा होगी या नहीं
  • Related Posts

    शादीशुदा मामा ने की भांजी से शादी: युवती 19 साल तो युवक 30 का, मंदिर में रचाया ब्याह

    यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में 30 वर्षीय शादीशुदा युवक ने अपनी 19 वर्षीय सगी भांजी से मंदिर में शादी कर ली। घटना की जानकारी सामने आने…

    संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें

    वृंदावन के गुरु कृपा कुंज में संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत में बड़ा खुलासा सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट…