अयोध्या: डाॅक्टर न स्वास्थ्यकर्मी, निजी सफाई कर्मचारी ने खोला ताला

 

बीकापुर ब्लॉक के पीएचसी कोछा बाजार में बुधवार सुबह 10:50 बजे तक न तो कोई डाॅक्टर पहुंचा और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी। कितनी बदली बुनियादी चिकित्सा सेवा अभियान के तहत दूसरे दिन हमारी टीम यहां पहुंची तो हर तरफ खामियां ही खामियां नजर आईं। बगल में रहने वाले एक निजी सफाईकर्मी ने आकर दरवाजा खोला तो बाहर खड़े मरीज और तीमारदार अंदर दाखिल हुए।

परिसर में जगह-जगह गंदगी का अंबार दिखा। अस्पताल में लंबे समय से उपलब्ध हेल्थ एटीएम धूल फांकता नजर आया। पेयजल और शौचालय व्यवस्था बदहाल दिखी।
लैब टेक्नीशियन की तैनाती के बावजूद खून जांच ठप मिली। लंबे समय से डॉक्टर की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट के सहारे इलाज मिला। 10 बजे के अस्पताल में एक घंटे बाद भी कई स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिले। एएनएम और स्टाफ नर्स की तैनाती न होने से प्रसव सेवाएं भी ठप मिलीं। प्रसव के लिए महिलाओं को स्वास्थ्य उप केंद्र कोछा या करीब 10 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर जाना पड़ता है।

और पढ़े  UP- इन लोगों को मिलेगी 18 रुपये किलो चीनी: मुफ्त मिलेगा 35 किलो राशन, बाजरा न मिला तो ले जाएं गेहूं-चावल
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…