अयोध्या- 60 साल बाद सरायरासी माझा में सर्वे का काम शुरू

 

 

रायरासी के माझा क्षेत्र में दशकों से लंबित राजस्व सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। 60 के दशक से लगातार प्रयासों पर भी पूर्ववर्ती सरकारों के समय क्षेत्र में सर्वे नहीं हो सका था, जिससे ग्रामीणों को आए दिन भूमि संबंधी विवादों का सामना करना पड़ता था।

कम्प्यूटराइज्ड खतौनी के अभाव में किसानों को बैंक ऋण लेने में भी भारी दिक्कतें आती हैं। इससे वह सरकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों से वंचित रह जाते थे। ग्रामीणों के निरंतर प्रयासों और मांग के परिणामस्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने एआरओ पवन शर्मा को सर्वे कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बुधवार से ग्राम सभा सरायरासी के माझा क्षेत्र में सर्वे का कार्य विधिवत शुरू कर दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एकादशी सिंह, विक्कू सिंह, पिंटू सिंह, अंकुर सिंह सहित ग्रामीणों ने खुशी जताई है। लोगों ने इसे वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। एआरओ पवन शर्मा ने सभी से सर्वे कार्य में पूर्ण सहयोग की अपील की। कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद भूमि विवादों का समाधान होगा, कम्प्यूटराइज्ड खतौनी उपलब्ध होगी और किसानों को बैंक ऋण व सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सकेगा।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: ट्रस्ट से बाहर चंपत का असर अब भी बरकरार, जिम्मेदारी बदली, अयोध्या से रिश्ता नहीं
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…