उत्तराखंड- प्रदेश में 1 अप्रैल से नई बिजली दरें लागू  करने का प्रस्ताव, 18 फरवरी से चार शहरों में जनसुनवाई

Spread the love

प्रदेश में एक अप्रैल से लागू होने जा रही नई बिजली दरों के प्रस्ताव पर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग 18 फरवरी से प्रदेश में चार शहरों में जनसुनवाई करेगा। इनमें से दो शहर गढ़वाल और दो कुमाऊं मंडल के हैं। इसकी तिथियां तय की जा चुकी हैं।प्रदेश के तीनों ऊर्जा निगमों ने इस बार कुल मिलाकर 18.50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।

इसमें यूपीसीएल ने 16.23 प्रतिशत, पिटकुल ने करीब तीन प्रतिशत का प्रस्ताव दिया है। पहली बार यूजेवीएनएल का टैरिफ प्रस्ताव माइनस 1.2 प्रतिशत है। नियामक आयोग ने इन सभी याचिकाओं पर उपभोक्ताओं व अन्य हितधारकों से सुझाव मांगे हैं जो कि 31 जनवरी तक दिए जा सकते हैं।

उधर, आयोग इस साल भी चार शहरों में जनसुनवाई करने जा रहा है। पिछले साल आयोग ने गढ़वाल मंडल में देहरादून व गोपेश्वर और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर व लोहाघाट में सुनवाई की थी। इस बार गढ़वाल मंडल में देहरादून के साथ कर्णप्रयाग और कुमाऊं मंडल में रुद्रपुर के साथ मुनस्यारी में जनसुनवाई की जाएगी।

 

इसमें कोई भी उपभोक्ता अपना सुझाव या आपत्ति आयोग के समक्ष दर्ज करा सकता है। नियामक आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि जनसुनवाई के बाद आयोग सभी तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए टैरिफ प्रस्ताव पर निर्णय लेगा। नई बिजली दरें एक अप्रैल से लागू होंगी।


Spread the love
और पढ़े  बाबा केदार: फूलों से सजने लगा बाबा केदार का धाम, फाटा से गौरीकुंड पहुंची उत्सव डोली, 22 को खुलेंगे कपाट
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम- जेठ और बहु की लोक परंपरा का धाम में होता है निर्वहन, जानिए इसके पीछे की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveबदरीनाथ धाम में आज भी सदियों पुरानी परंपरा का पूरे विधि-विधान से निर्वहन किया जा रहा है। यहां उद्धव और माता लक्ष्मी के बीच बहु और जेठ (बड़े…


    Spread the love

    बदरीनाथ धाम- कपाट खुलने पर भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने देश के लिए दिए शुभ संकेत

    Spread the love

    Spread the love वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बदरीनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर छह माह के लिए खोल दिए गए। इस दौरान इसके बाद…


    Spread the love