उत्तराखंड- CM धामी ने किया साफ, ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही होगा विधानसभा का बजट सत्र

उत्तराखंड का आगामी बजट सत्र 2026 ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीते वर्ष भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ई-नेवा के काम के चलते बजट सत्र देहरादून में कराया गया था। लेकिन इस बार बजट सत्र भराड़ीसैंण में ही होगा, इसके लिए पहले से तैयारी चल रही है।

 

कैबिनेट ने बजट सत्र पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में होता है। पिछले साल भी बजट सत्र वहीं प्रस्तावित था लेकिन विधानसभा भवन में मरम्मत कार्य के चलते देहरादून में कराना पड़ा।

विधानसभा अध्यक्ष ने भी भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र न होने पाने पर स्थिति स्पष्ट की थी लेकिन इस बार सरकार की पहले से तैयारी है कि बजट सत्र भराड़ीसैंण विधानसभा में ही कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए बजट कैसा होना चाहिए, इसके लिए सरकार की ओर से सभी वर्गों व हितधारकों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं। अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा।

 

सरकार की ओर से जहां भी बजट सत्र कराने का निर्णय लिया जाता है उसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। गैरसैंण में बजट सत्र कराने की हमारी तैयारी पूरी है। वैसे भी बजट सत्र गैरसैंण में ही होता है।
-ऋतु खंडूड़ी भूषण, विधानसभा अध्यक्ष

और पढ़े  उत्तराखंड: बद्री गाय के संरक्षण के लिए भराड़ीसैंण में शीघ्र शुरू होगी नई योजना, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की बैठक
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…