कर्णप्रयाग: कुलसारी मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिरा, चालक की हुई मौत

 

थराली विकासखंड के कुलसारी नैल ढ़ालु मोटर मार्ग पर बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी सड़क पर गिर गई। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि चालक प्राणी दत्त कुनियाल (65) ग्राम उलंग्रा देवाल की कार ढ़ालू गांव से 500 मीटर पहले अचानक से अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

और पढ़े  उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…