अमित शाह हरिद्वार में- आज तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह मंत्री, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। आज वह अलग-अलग तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बुधवार की देर शाम वह हरिद्वार पहुंचे थे। जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने उनका स्वागत किया और भेंट की।

बुधवार को यहां पतंजलि योगपीठ में विश्राम करने के बाद वह आज बृहस्पतिवार को तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के आगमन के चलते जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के अलावा अन्य एजेंसियां तैनात हैं।

 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पहले पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में गायत्री तीर्थ पर अखंड ज्योति के दर्शन करेंगे।

 

 

इसके बाद माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष पर गायत्री परिवार की ओर से आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह 2026 में बैरागी द्वीप कनखल में पहुंचेंगे। इन तीनों कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

और पढ़े  देहरादून: DAV पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में बवाल, प्रत्याशियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए 8 पदों पर भर्ती का मौका, 28 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

    अगले साल शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के ऋषिकेश कार्यालय के लिए आठ पदों…

    AIIMS नियुक्ति फर्जीवाड़ा: पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आउटसोर्स एजेंसी का कार्यालय खंगाला, मैनेजर की गिरफ्तारी संभव

    एम्स के किच्छा सेटेलाइट सेंटर में नौकरी लगाने के नाम पर कथित तौर पर फर्जी नियुक्तिपत्र जारी करने और अभ्यर्थियों से धनराशि की मांग किए जाने के मामले में पुलिस…