देहरादून: ग्रीन सेस का दूसरा ट्रायल सफल, नारसन बॉर्डर पर कुछ वाहनों का एएनपीआर कैमरे से वसूला गया

Spread the love

 

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रदेश में ग्रीन सेस वसूली का दूसरा ट्रायल सफल हो गया। हरिद्वार के नारसन बॉर्डर स्थित एएनपीआर कैमरे के माध्यम से कुछ बाहरी राज्यों के वाहनों का ग्रीन सेस काटा गया। हालांकि प्रक्रिया धीमी होने के चलते अभी आईटीडीए इसका सिस्टम अपडेट कर रहा है।

बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से एक निश्चित धनराशि बतौर ग्रीन सेस काटने का प्रावधान अब प्रदेशभर में लागू होने को है। परिवहन विभाग ने प्रदेश में 37 ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा लगाए हुए हैं, जिनमें से 15 राज्य की सीमाओं के प्रवेश पर हैं। इन सभी के माध्यम से प्रदेश में आने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस काटा जाएगा।

फिलहाल हरिद्वार के नारसन स्थित चेकपोस्ट के कैमरा ने डाटा भेजना शुरू कर दिया है, जिससे कुछ वाहनों का ग्रीन सेस नंबर प्लेट के माध्यम से फास्टैग खाते से काटा गया है।परिवहन मुख्यालय के मुताबिक, कैमरा आईटीडीए के डाटा सेंटर में वाहनों की वीडियो भेजता है।

इस वीडियो से वाहनों की छंटनी होने के बाद बाहरी राज्यों के नंबर प्लेट के हिसाब से ग्रीन सेस की कटौती की जाती है। यह नारसन चेकपोस्ट से शुरुआत की तो इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं। प्रक्रिया धीमी चल रही है, जिससे सभी वाहनों का ग्रीन सेस नहीं कट पा रहा है। लिहाजा, आईटीडीए के विशेषज्ञों की टीम सिस्टम को अपग्रेड करने में जुटी हुई है।

 


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- वन्यजीव तस्करी के प्रयास का पर्दाफाश: दो साल पहले फंदे से मारा था गुलदार, खाल बेचने से पहले आरोपी गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love