भीषण हादसा: PRTC बस और कई गाड़ियों में टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे, कई घायल, मची चीख-पुकार

 

 

पटियाला के राजपुरा में घनी धुंध की वजह से बड़ा हादसा हुआ है। रविवार सुबह राजपुरा के गांव चमारू के पास घनी धुंध और सड़क के बीच खड़े एक खराब कैंटर के कारण कई वाहनों में टक्कर हो गई। इस हादसे में पीआरटीसी बस समेत करीब 5 से 6 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, वहां चीख-पुकार मच गई और वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

 

हादसा इतना भयानक था कि बस ड्राइवर समेत लगभग 12 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की हालत नाजुक होने के कारण उसे पटियाला रेफर कर दिया गया है।

 

कैंटर बना काल का दूत

जानकारी के अनुसार, एक कैंटर रात से ही सड़क के बीचों-बीच खड़ा था। सुबह घनी धुंध के कारण दृश्यता बहुत कम थी, जिस वजह से पीछे से आ रहे वाहन चालकों को सड़क के बीचों-बीच खड़ा कैंटर नजर नहीं आया। सबसे पहले कुछ गाड़ियां खड़े कैंटर से टकराईं, फिर पीआरटीसी बस की टक्कर हुई और इसके बाद एक-एक करके पीछे से आ रहे अन्य वाहन आपस में भिड़ते गए।

 

छात्रों के सपनों पर फिरा पानी

इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि बस में कई छात्राएं सवार थीं, जो क्लर्क की परीक्षा देने जा रही थीं। हादसे के कारण जहां उन्हें चोटें आईं, वहीं मानसिक सदमे और देरी की वजह से उनकी परीक्षा भी छूट गई। मौके पर रोती हुई छात्राओं ने बताया कि उनकी महीनों की मेहनत सड़क पर हुई इस लापरवाही की भेंट चढ़ गई।

और पढ़े  पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा पर डिजिटल फेंसिंग शुरू, घुसपैठ और तस्करी पर रहेगी पैनी नजर, अंधेरे में भी कारगर
PRTC bus and several other vehicles collided in Rajpura many injured

चिकित्सा सहायता और पुलिस कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को राजपुरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. तरन कौर ने बताया कि ज्यादातर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करवाया।

PRTC bus and several other vehicles collided in Rajpura many injured

उठते सवाल

लोगों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि सड़क के बीच खड़े खराब वाहनों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या इन मासूम छात्रों के खराब हुए भविष्य और घायलों की हालत का कोई जवाबदेह है? पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    पंजाब: नशा विरोधी कार्यकर्ता का पांच दिन बाद भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार, CM मान के इस्तीफे पर अड़ा परिवार

    परविंद्र सिंह झोटा का पांचवें दिन शनिवार को भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे, डीजीपी की बर्खास्तगी और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिवार…

    पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा पर डिजिटल फेंसिंग शुरू, घुसपैठ और तस्करी पर रहेगी पैनी नजर, अंधेरे में भी कारगर

    पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर डिजिटल फेंसिंग का कार्य शुरू हो गया है। यह कदम घुसपैठ, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए उठाया गया है।…