गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में धमाका- सरहिंद में रेलवे की आउटर लाइन पर ब्लास्ट, सुरक्षा अधिकारी घायल

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में रेल लाइन पर धमाका हुआ है। शुक्रवार रात करीब नाै बजे सरहिंद रेलवे स्टेशन की एक आउटर लाइन पर इंजन के गुजरने के दाैरान धमाका हुआ। देर रात करीब 11 बजे इसकी सूचना राजकीय रेलवे पुलिस को दी गई। हमले में एक लोको पायलट के घायल होने की भी सूचना है। जीआरपी ने इस संदर्भ में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच के दौरान पुलिस पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके से कुछ सबूत जुटाए हैं ताकि फॉरेंसिक जांच के बाद यह मालूम किया जा सके कि यह धमाका किसी आतंकी साजिश का हिस्सा था या नहीं।

 

पुलिस का यह भी मानना है कि यह धमाका इंजन में ही किसी तकनीकी खराबी के चलते भी हो सकता है। रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ इस बात की जांच भी कर रहे हैं। इस धमाके से इंजन के शीशे टूट गए हैं जबकि ट्रैक को भी थोड़ा नुकसान हुआ है। पुलिस जांच जारी है क्योंकि गणतंत्र दिवस नजदीक है और सुरक्षा एजेंसियों ने किसी बड़ी घटना का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके चलते पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है।

वहीं पुलिस के अनुसार, इस धमाके में मालगाड़ी के सुरक्षा अधिकारी अनिल शर्मा (सेफ्टी ऑफिसर, डीएफसीसी) को बहुत मामूली चोट आई थी और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह धमाका उस रेलवे पटरी पर हुआ है, जहां से केवल मालगाड़ियां ही गुजरती हैं। आम जनता या यात्री ट्रेनों को लेकर किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है।

और पढ़े  504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट
  • Related Posts

    एलपीयू में बवाल: छात्रा से दुष्कर्म की सूचना पर भड़के छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी, अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम

    जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के कैंपस में शनिवार देर रात छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक गर्ल्स हॉस्टल में दुष्कर्म का एक मैसेज वायरल हुआ…

    ‘न कांग्रेस में लौटूंगा, न सीएम की दौड़ में हूं’: पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, विस चुनाव से पहले एलान

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस में लौटने की संभावना से साफ इन्कार किया है। वहीं उन्होंने ये भी…