मौनी अमावस्या पर 12 बजे तक तीन करोड़ 15 लाख ने किया स्नान, श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश

मौनी अमावस्या पर संगम तट श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इससे पहले, मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने जा रहे ज्योतिष्ठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को पुलिस प्रशास ने संगम जाने से रोक दिया। उनके रथ और जुलूस को रास्ते में रोकने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

हर्षा रिछारिया ने किया स्नान

मौनी अमावस्या पर संगम तट श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर्षा रिछारिया ने भी संगम में स्नान किया।

12:00 तक तीन करोड़ 15 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया

मौनी अमावस्या पर संगम तट श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। मौनी अमावस्या पर दोपहर 12:00 तक तीन करोड़ 15 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश की गई।

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का संगम स्नान करने से इन्कार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संगम स्नान करने से इन्कार कर दिया है। कहा कि हमारी आंख के सामने हमारे साथ आए साधु-संतों को मारा पीटा गया गया और उनको धक्का देकर दिया गया। शंकराचार्य मान और अपमान से ऊपर होते हैं। इसलिए उनको कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, लेकिन साथ आए साधु-संतों के साथ जिस तरह से अभद्रता और मारपीट की गई वह उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

और पढ़े  आजमगढ़: ऑपरेशन में 8 घंटे की देरी का आरोप, गर्भ में नवजात की मौत, हॉस्पिटल में परिजनों ने किया हंगामा
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…