बड़ा हादसा: शारदा नदी में डूबे दो किशोर, बचाने कूदे युवक की भी गई जान, 3 मौतों से मचा कोहराम

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में धनाराघाट पर शारदा नदी में नहाने गए गांव चंदिया हजार निवासी सुमित (14 वर्ष) और सौरभ (15 वर्ष) की नदी में डूबकर मौत हो गई। उन्हें डूबता देख बचाने के लिए नदी में कूदे युवक की भी जान चली गई। तीन मौतों से घाट पर कोहराम मच गया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मृतकों के परिजनों को समझाकर शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक गांव चंदिया हजारा निवासी सुशांत का पुत्र सुमित गांव के ही सौरभ पुत्र निताई के साथ मौनी अमावस्या के अवसर पर रविवार की दोपहर शारदा नदी के धनाराघाट पर गया था। वहां दोनों किशोर नदी में नहाने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों किशोर कुछ समय पहले कराए गए चेनेराइजेशन कार्य के समय खोदे गए गहरे गड्ढे में चले गए।

गोताखोरों की मदद से निकाले गए शव 
गहराई अधिक होने से दोनों किशोर नदी में डूब गए। किशोरों को डूबता देख नदी तट पर मौजूद केशव प्रसाद ने नदी में छलांग लगा दी। वह किशोरों को तो नहीं बचा सका, खुद भी नदी में डूब गया। घटना से घाट पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई।

और पढ़े  रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…