भीषण हादसा-: ट्रक ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों को मारी टक्कर, 3 की मौत, एक गंभीर

यूपी के गाजियाबाद जिले के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के भोपुरा में रविवार को लोनी की तरफ जा रहे सिलिंडर से भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक दिल्ली के बुराड़ी निवासी ललित (37), उनकी पत्नी पिंकी (34) और उनके 10 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ललित के सात वर्षीय बेटे की हालत गंभीर है, जिसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने शिनाख्त की। वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर लोनी मार्ग जाम कर दिया। ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर ट्रक को किनारे हटवाया और यातायात को सुचारू किया।

और पढ़े  UP- काशी के आश्रम में सालभर में 55 बुजुर्गों की मौत, अपने सिर्फ बीमा क्लेम और संपत्ति के लिए लेने आए शव
  • Related Posts

    UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले

    उत्तरप्रदेश शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले के तहत जौनपुर और मऊ के…

    ब्रेकिंग: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत की आशंका

    आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शांति अस्पताल के निकट एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कंटेनर और डंपर की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में…