थाईलैंड में क्रेन गिरने के कारण पटरी से उतरी ट्रेन, 29 की मौत, 30 घायल

Spread the love

 

थाईलैंड में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। दरअसल राजधानी बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तर पश्चिमी प्रांत जा रही एक ट्रेन पर निर्माणाधीन साइट की क्रेन गिर गई। इसके बाद ट्रेन भी पटरी से उतर गई। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हुई है और करीब 30 लोग घायल हैं। ये दुर्घटना बुधवार सुबह थाईलैंड के सिखियो जिले में हुई। यह क्षेत्र राजधानी बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर दूर है।

 

कैसे हुआ हादसा?

    • स्थानीय पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि हादसे में 22 लोगों की मौत हुई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि बाद में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 29 हो गया।
    • हादसे का शिकार हुई रेलगाड़ी उबोन रतचथानी प्रांत जा रही थी।
    • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माणाधीन हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट का काम चल रहा था, जिस पर क्रेन काम में लगी थी, जब वहां से ट्रेन गुजर रही थी, तभी क्रेन वहां से गुजर रही ट्रेन पर गिर गई।
    • क्रेन गिरने के चलते ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है और बचाव कार्य चल रहा है।
    • हादसे के बाद राहत और बचाव कार्यों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बचाव कर्मी हादसाग्रस्त ट्रेन को काटकर घायल लोगों को निकाल रहे हैं।

 

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुई ट्रेन में 195 यात्री सवार थे। हालांकि ये आंकड़ा ट्रेन में सीटों के आधार पर बताया गया है और ट्रेन में असल में कितने यात्री सवार थे, इसका आंकड़ा अलग हो सकता है। थाईलैंड सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ।

और पढ़े  पश्चिम बंगाल: ममता के खिलाफ शिकायत दर्ज, चुनाव से पहले कथित सांप्रदायिक बयान देने का आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    यूजीसी नेट का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड, 22 से 30 जून तक परीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveयूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के सभी निर्धारित दिनों के लिए…


    Spread the love

    फ्रॉड: 25 शादियां और करोड़ों की ठगी, यूपी में बड़े नेता का समधी निकला ठग, करोड़पति बनने की पूरी कहानी

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के सीतापुर में मिश्रिख क्षेत्र के चंद्रावल गांव निवासी अनुज त्रिवेदी को महाराष्ट्र पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया है। वैवाहिक विज्ञापनों के जरिये 25 महिलाओं…


    Spread the love