2026 दशहरा- आज किस समय करें शस्त्र पूजा और कब होगा रावण दहन? यहां जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है, जिसे दशहरा भी कहा जाता है। इस साल आज यानी 20 अक्तूबर 2026 को दशहरा मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा करने के साथ शस्त्र पूजन और दान-पुण्य करना भी शुभ माना जाता है। वहीं, दशहरे पर रावण दहन की परंपरा भी निभाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं दशहरा की सही तिथि, शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त और रावण दहन का समय।

 

दशहरा तिथि 2026
पंचांग गणना के अनुसार, दशमी तिथि 20 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर दशहरा 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सुबह महानवमी तिथि भी रहेगी, जिसके चलते कई स्थानों पर कन्या पूजन किया जाएगा।

 

विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त
विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शस्त्रों की पूजा करने से साहस, शक्ति और विजय का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पंचांग के अनुसार, 20 अक्तूबर को शस्त्र पूजा के लिए विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। 

 

  • विजय मुहूर्त-दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से 2 बजकर 45 मिनट तक।
  • अपराह्न पूजा मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से शाम 3 बजकर 30 मिनट तक।
और पढ़े  बेवफा निकले 63 साल के सीईओ: चीनी खुफिया एजेंसी के निशाने पर एनवीडिया के CEO

रावण दहन का शुभ मुहूर्त
दशहरे पर रावण दहन की परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रावण दहन प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है। पंचांग गणना के अनुसार, 20 अक्तूबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा। इसके बाद स्थानीय परंपरा और आयोजन के अनुसार रावण दहन किया जा सकता है। वहीं, निशिता मुहूर्त 20 अक्तूबर की रात 11 बजकर 41 मिनट से 21 अक्तूबर की रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

दिन का चौघड़िया
अमृत-सुबह 6:24 से 7:49 बजे तक
काल-सुबह 7:49 से 9:15 बजे तक
शुभ-सुबह 9:15 से 10:40 बजे तक
रोग-सुबह 10:40 से दोपहर 12:05 बजे तक
उद्वेग-दोपहर 12:05 से 1:31 बजे तक
चर-दोपहर 1:31 से 2:56 बजे तक
लाभ-दोपहर 2:56 से शाम 4:22 बजे तक
अमृत-शाम 4:22 से 5:47 बजे तक

  • Related Posts

    CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक: पुलिस का घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री तक पहुंचा शख्स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की सुरक्षा में शुक्रवार को उस समय बड़ी चूक सामने आई, जब चेन्नई के कोलाथुर इलाके में उनके अचानक किए गए रोड वॉक के…

    मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ, 7 साल पहले हुआ था बेटी का निधन

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर पर अंतिम…