सऊदी में बांग्लादेशी जोड़े को मिली मौत की सजा: दुनियाभर में छिड़ी बहस, ढाका ने दर्ज कराया विरोध, क्या थे आरोप?

सऊदी अरब के मक्का क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद की पवित्रता भंग करने और गंभीर अनैतिक कृत्य के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दी गई है। सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) के अनुसार, बांग्लादेशी जोड़े को यह सजा 14 अक्तूबर को दी गई। बांग्लादेश ने बिना किसी पूर्व सूचना अपने नागरिकों को सजा देने पर सऊदी अरब के समक्ष कड़ा विरोध जताया है।

बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने सऊदी राजदूत से आधिकारिक तौर पर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, एसपीए ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही उस कहानी को साफ तौर पर खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि नवविवाहित जोड़े को सिर्फ माथा चूमने के कारण फांसी दी गई है। सऊदी गृह मंत्रालय के बयान के अनुसार, सजा पाए नागरिकों की पहचान नजरुल इस्लाम अब्दुल बासिर और सीती अख्तर के रूप में हुई है। दोनों मस्जिद के भीतर घोर अनुचित और अश्लील कृत्य करते हुए पाए गए थे, जिसे अदालत ने मस्जिद की मर्यादा के खिलाफ एक बड़ा अपराध माना।
अफवाहों का खंडन: घटना के बाद इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा थी, जिसमें कहा गया कि एक पाकिस्तानी नागरिक ने उस जोड़े का वीडियो बनाया जो उमराह के दौरान मस्जिद में एक-दूसरे के प्रति स्नेह जता रहे थे। जांच के अनुसार, यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और असत्य पाया गया है। एसपीए के मुताबिक दोनों व्यक्ति सऊदी अरब में रह रहे थे और वहां के स्थायी नागरिक थे न कि हनीमून पर आए उमराह यात्री थे।
सोशल मीडिया पर सवाल, इस पर क्यों नहीं हो रहा प्रदर्शन
मानवाधिकार संगठन सऊदी अरब में गैर-घातक अपराधों के लिए दी जाने वाली मौत की सजा की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वर्ग सवाल उठा रहा है कि जब अन्य देशों (फ्रांस, भारत या पश्चिमी देशों) में किसी घटना पर बांग्लादेश या मुस्लिम बहुल देशों में सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन और दूतावासों का घेराव होने लगता है, तो सऊदी अरब के इस कदम पर बांग्लादेश के भीतर विरोध या सोशल मीडिया आउटरेज क्यों नहीं दिख रहा?
विदेश मामलों के जानकार राजीव मल्होत्रा कहते हैं कि, इस अन्याय के खिलाफ सऊदी दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन क्यों नहीं होते, और पूरे बांग्लादेश में सामाजिक अशांति क्यों नहीं फैलती? क्या इसका यह संकेत है कि कोई खास विचारधारा अन्य देशों में भी सार्वजनिक हिंसा को भड़का रही है?

और पढ़े  हरियाणा में हैवानियत: पिता ने 3 बार किया चार साल की बेटी का यौन उत्पीड़न, मां ने भी दिया साथ, दोनों गिरफ्तार

गृह मंत्रालय ने  कहा- सजा जायज
सऊदी अरब ने साफ किया कि इस्लामी कानून के तहत किसी सार्वजनिक स्थान या मस्जिद में केवल माथा चूमने जैसी गतिविधि के लिए मौत की सजा का कोई प्रावधान नहीं है। इन दोनों के खिलाफ बेहद गंभीर अनैतिक कृत्य के पुख्ता सबूत थे।

  • Related Posts

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: आरोपी रेहान का दोस्त समीर भी रडार पर, पुलिस ने बढ़ाई अभिनेता की सुरक्षा, जांच हुई तेज

    बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमले से पहले उनके पास कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं…

    न्यूजीलैंड-भारत का मुफ्त व्यापार समझौता आज से प्रभावी, अभी आयात-निर्यात कितना, डील से क्या बदलेगा?

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच बीते साल दिसंबर में तय हुआ मुक्त व्यापार समझौता आज (20 अक्तूबर 2026) से प्रभावी हो गया है। दोनों ही देशों के व्यापारिक और कूटनीतिक…