प्रदेश सरकार ने विंध्य एक्सप्रेसवे के सर्वे की जिम्मेदारी चेन्नई की अलमोंडज कंपनी को दी है। कंपनी ने सर्वे शुरू कर दिया है। करीब 330 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे प्रयागराज तक जाएगा। बनारस, चंदौली होते हुए सोनभद्र को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। सर्वे के बाद इसी महीने इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को सौंपी जाएगी। माना जा रहा कि वर्ष 2027 से पहले इस पर काम शुरू हो जाएगा। यूपी की छत्तीसगढ़, झारखंड सहित अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इस एक्सप्रेसवे की घोषणा पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने महाकुंभ मेले के समापन पर की थी।
एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित सोनभद्र से अन्य शहरों और राज्यों तक आवागमन सुगम बनेगा। चेन्नई की अलमोंडज कंपनी की टीम पिछले तीन दिनों से म्योरपुर क्षेत्र में सर्वे कर रही है।









