उत्तराखंड हाईकोर्ट- अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

 

मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में गुरुवार को अधिवक्ता सिद्धार्थ साह ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उन्हें मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर ने शपथ दिलाई। सिद्धार्थ साह के शपथ ग्रहण के साथ ही उत्तराखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है।इस दौरान रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से जारी वहवारंट पढ़कर सुनाया, जिसके तहत सिद्धार्थ साह को उत्तराखंड हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक वर्मा, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति आलोक महरा और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय सहित महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य स्थाई अधिवक्ता सीएस रावत, बार एसोसिएशन अध्यक्ष डीसीएस रावत, महासचिव सौरभ अधिकारी, बार काउंसिल सदस्य डीके शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत एमसी कांडपाल सहित कई अधिवक्तागण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन, न्यायमूर्ति बीएस वर्मा, न्यायमूर्ति शरद शर्मा, अधिवक्ता सिद्धार्थ साह के पिता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एमएल साह, वरिष्ठ पत्रकार राजीवलोचन साह और पद्मश्री अनूप साह सहित उनके परिजन, रिश्तेदार तथा पुलिस-प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बता दें कि उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर शुक्रवार, 9 जनवरी को अपने पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 26 दिसंबर 2024 को उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला था।

और पढ़े  हल्द्वानी से गूंजा मिशन-2027 का शंखनाद: चुनावी मोड में भाजपा, नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…