हल्द्वानी- स्कूटी–बाइक टक्कर के बाद विवाद, महिला ने भाइयों को बुलाकर कराई पिटाई

 

हल्द्वानी शहर के पंचवटी कॉलोनी तीनताश देवलचौड़ के रहने वाले विक्रम सिंह देऊपा अपने ममेरे भाई गौरव मेहता के साथ बाइक से छड़ायल की तरफ गए थे। वहां से लौटते समय छड़ायल चौराहा पर उन्होंने बाइक को मोड़ी तो पीछे से स्कूटी टकरा गई। स्कूटी पर तनुजा ठाकुर अपने पति के साथ सवार थीं। मामला बढ़ा तो युवक माफी मांगकर आगे चले गए।

हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि विक्रम सिंह ने बताया कि तनुजा ठाकुर ने अपने घर फोन करके आनंदपुर हल्दू पोखरा नायक निवासी अपने भाई विशाल ठाकुर, अंकित ठाकुर और हेमंत ठाकुर को बुलवा लिया। घटना स्थल से कुछ दूर आगे ही बाइक सवारों को इन लोगों ने रोका और पिटाई शुरू कर दी।

तहरीर के आधार पर तनुजा ठाकुर, विशाल ठाकुर, अंकित ठाकुर और हेमंत ठाकुर के खिलाफ मारपीट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़े  देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, 2 गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…