नैनीताल- बार काउंसिल ऑफ इंडिया : 25 सदस्यों के लिए हुए 78 नामांकन

 

उत्तराखंड बार काउंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को पांचवें दिन 34 नामांकन दाखिल हुए। इस प्रकार अब तक कुल 78 अधिवक्ता नामांकन करा चुके हैं। कुछ अधिवक्ताओं द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र भरे हैं। बुधवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के को चेयरमैन, वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा ने भी नामांकन कराया। शर्मा लगातार तीन बार बार काउंसिल के सदस्य रह चुके हैं।

बार काउंसिल के सचिव विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए नामांकन करने वालों में देवेंद्र कुमार शर्मा, अनुज कुमार, संदीप कुमार, सृष्टि तिवारी, सुरेंद्र पुंडीर, सुल्तान खान, शिव कुमार, ब्रह्म देव झा, शिवांगी गंगवार, संजीव कुमार, प्रतिभा जायसवाल, सुरेंद्र सिंह, शाहिद अली, सुरेंद्र मित्तल, कुलदीप कुमार, कौशल सिंह कुलेरा, गुरुविंदर सिंह, श्रीकांत, पंकज कुमार सुंदरियाल, राजेश अजवाल, जतिन दुग्गल, विनोद कुमार, प्रभात चौधरी, सुरेंद्र शर्मा, अजय कुमार पन्त, मेहनाज जहां,राजेन्द्र चंद, अमर पाल, सुरेश चंद्र भट्ट, हिमानी बोरा, दीपक कुमार, नेहा जैन, नन्दन सिंह कन्याल शामिल हैं। जबकि इससे पहले 44 नामांकन हो चुके हैं। नामांकन 8 व 9 जनवरी को भी होंगे। चुनाव अधिकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हो रही है।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश के नगर निकायों में नए सिरे से खुलेंगे आरोग्य मंदिर, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…