अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिलने से आहत 2 सगी बहनें, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खून से लिखा खत

Spread the love

 

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम फिर सुर्खियों में आने से आहत अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड की दो सगी बहनों ने खून से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। सल्ट निवासी कुसुम लता बौड़ाई और उनकी छोटी बहन संजना (कक्षा दसवी की छात्रा) ने उप जिलाधिकारी काशीपुर के माध्यम से भेजे गए पत्र में सवाल उठाया है कि क्या प्रभावशाली लोगों को अपराध करने की छूट है।

पत्र में दोनों बहनों ने लिखा कि जब देश की एक बेटी को न्याय नहीं मिलता तो बाकी बेटियां खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें। किसान मंच की प्रदेश प्रवक्ता और पहाड़ फाउंडेशन की अध्यक्ष कुसुम लता बौड़ाई ने इसे निवेदन नहीं बल्कि संवेदनहीन सत्ता के चेहरे पर तमाचा बताते हुए कहा कि अंकिता भंडारी केस में सबूत नष्ट करने और रसूखदारों को संरक्षण देने की आशंकाएं न्याय की राह में बाधा बन रही हैं।

 

उनकी छोटी बहन संजना ने कहा कि अगर बड़े और ताकतवर लोग अपराध कर बच जाते हैं तो हम जैसे बच्चों की सुरक्षा कौन करेगा। संजना ने यह भी कहा कि बेटियों को न्याय दिलाना सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज और सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक दोषियों को सख्त सजा नहीं मिलेगी तब तक ऐसी घटनाएं रुकेंगी नहीं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- एकल महिला स्वरोजगार योजना, 212 महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दी गई पहली किस्त की सहायता
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love